Saturday, April 11, 2009

Leader looted Bihar for last 20 years- Sonia Gandhi says

20 साल में बर्बाद हो गया बिहार
Apr 12, 01:58 am
जमुई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को यहां अपनी जनसभा में नीतीश सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए उनके धर्मनिरपेक्षता के दावे पर सवाल खड़े किए। उन्होंने भाजपा, विशेषकर राजग के प्रधानमंत्री पद के दावेदार आडवाणी पर भी निशाना साधा और कहा उनके गृह मंत्रित्वकाल में कई बड़ी आतंकी घटनाएं हुई। तीसरे मोर्चे के अस्तित्व को सोनिया ने यह कहकर नकार दिया कि आजकल मोर्चा खोलने का नया फैशन चल पड़ा है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।
जमुई के गादी-कटौना मैदान पर दोपहर तेज धूप में जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि राज्य सरकार को केन्द्र सरकार ने 2.25 लाख शिक्षकों की बहाली, 13 हजार स्कूल भवनों एवं 14 लाख इंदिरा आवास के निर्माण के अलावा 20 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए राशि दी। परन्तु नतीजा सभी को मालूम है। राशि का कितना उपयोग हुआ, किसी से छुपा नहीं है।

No comments:

Post a Comment